{"_id":"5a9833934f1c1b387b8b953e","slug":"happas-with-holika-combustion","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन के साथ छाया उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन के साथ छाया उल्लास
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
शामली स्थित गोशाला रोड पर विधि विधान के साथ किया गया होलिका दहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार के शहर के मुख्यमार्गो- चौपालों व नुक्कड़ों पर होलिका की स्थापना की गई थी। पूरे दिन महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा करके पूजा- अर्चना की। शाम आठ बजे के समय युवाओं की टीम ढोल की थाप के साथ होलिका दहन स्थल पर पहुंची। ढोल के साथ युवा टीम ने होली गीतों के साथ भगड़ा नृत्य प्रस्तुत किए। लोगों ने होली की परिक्रमा करके अग्नि प्रज्वलित कर दहन किया गया। इस मौके पर पटाखे छुड़ाए गए और आतिशबाजी की। युवा टीम ने होली है का जयघोष किया। होलिका दहन के बाद युवा टीम अपने घरों के लिए रवाना हुई। युवाओं की टीम ढोल के साथ शहर के मोहल्लों मेेेें घूमी। होली दहन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व्यवस्था की गई थी। शहर के बाजारों मे पुलिस पिकेट की तैनात की गई।
होली पूजन के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
शामली जिले भर में महिलाओं ने चौपालों और नुक्कड़ों पर होलिका का पूजन किया गया। परिक्रमा करके घर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना की।
बृहस्पतिवार को ब्लाक रोड, पंसारियान, माजरा रोड, कृष्णा गार्डन, गोशाला रोड, बैंड मार्केट, रेलपार, रेलवे कालोनी, ज्वालागंज मंडी, मुरारीवाला कुंआ, नाला पटरी, आर्यपुरी का नुक्कड़, दयानंद नगर, बुुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, गगन विहार, शिवंगज मंडी, मार्शगज मंडी, काकानगर, बरखंडी, गुुजरातियान, कमला कालोनी, रेलवे रोड, मोहल्ला माजरा और ब्राहमणान समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन हुआ। सुबह सात बजे से होलिका पूजन के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु महिलाओं ने दीप प्रज्वलित करके आटा, गुड़, बेेेर, फूल, मिठाई से पूजन किया। होलिका की परिक्रमा करके घर- परिवार के लिए मनोकामना मांगी। गोला नारियल मखाने, बेर से बने हार पहनकर बच्चों ने बडकुलों की मालाओं को होलिका को समर्पित कर दिया। पूरे दिन होलिका पूजन के साथ साथ गृह देवता, ग्राम देवता, भगवान शिव, हनुमान, मां दुर्गा, श्री लक्ष्मी-नारायण की पूजा-अर्चना करके मनोकामना मांगी। हनुमान धाम, शिवचौक, बलभद्र मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, भाकूवाला शिवमंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर- भैरव मंदिर, कैैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, बनखंडी मंदिर, सदा शिवमंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं प्रसाद वितरित किया।
देव स्थानों पर भी हुआ पूजन
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में होली पूजन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने होलिका पूजन करके परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। गढ़ीपुख्ता कस्बा के अलावा क्षेत्र के गांव मालैंडी, ताना, पेलखा, राझड, गढ़ी अब्दुल्ला, गंदेवडा, मानकपुर और धनेना आदि गांवों में होली पूजन किया गया। होलिका पूजन के साथ ही लोगों ने अपने खेतों पर बने देवस्थान पर पहुंचकर भी पूजन किया। वहीं, संवेदनशील गांव में होलिका स्थलों के आसपास पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन