फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Handover of community toilets handed over

सामुदायिक शौचालयों के अधिकार पत्र सौंपे

Tue, 16 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Handover of community toilets handed over
शामली विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिखाती समूह की महिलाएं व मौजूद अधिकारी - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ओर से पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित डीएम जसजीत कौर ने सामुदायिक शौचालय के रखरखाव हेतु स्वयं सहायता समूह सदस्यों को अधिकार पत्र वितरण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नवीन विकास भवन के सभागार में पंचायती राज विभाग की ओर कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि समूह की महिलाओं को लगातार विभिन्न स्तर पर जिम्मेदारी दी जा रही हैं। समूह की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी मेहनत और लगन के साथ बिजली बिल, राशन की दुकान, ड्राई राशन एवं अन्य कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ कर रही है। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि उसी तरह पूरी सत्य निष्ठा के साथ सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी को निभाना है और प्रतिदिन सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाना है। ग्राम पंचायतों में ही अच्छे सामुदायिक शौचालय बन रहे हैं, जिनकी शासन स्तर पर भी प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने समूह की महिलाओं से कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। डीसी शैलेद्र व्यास, डीपीआरओ आलोक शर्मा ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनपद में 230 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 210 पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है और 188 सामुदायिक शौचालय का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आज 33 समूह की महिलाओं को अधिकार पत्र दिए जा रहे हैं। जनपद में अब तक कुल 173 समूह की महिलाओं को अधिकार पत्र दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर जिला सलाहकार एसबीएम (जी) सचिन वर्मा, जिला सलाहकार एसबीएम (जी), देवेंद्र गंगवार, विनय सिंह, डीएमएम पंकज कुमार, खंड प्रेरक, ब्लॉक के बीएमएम सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed