फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Groom Refuses to Attend Wedding Due to Dowry Car Demand in Shamli

Shamli: लाल जोड़े में इंतजार करती रह गई दुल्हन, शाम हुई लेकिन बरात नहीं आई! दूल्हे ने निकाह से पहले रख दी शर्त

Mon, 23 Jun 2025 07:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

शामली के खेड़ीकरमू गांव में दहेज में कार न मिलने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन सजी-संवरी इंतजार करती रही, पर निकाह नहीं हो सका। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Groom Refuses to Attend Wedding Due to Dowry Car Demand in Shamli
दुल्हन (फाइल फोटो) - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

शामली  जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ीकरमू गांव में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की दो बेटियों की शादी एक ही दिन रविवार को तय थी। बड़ी बेटी की बरात बागपत के असारा से आई और निकाह की रस्में संपन्न हो गईं, लेकिन छोटी बेटी की बरात कैराना से नहीं पहुंची।

विज्ञापन

 

परिजनों के मुताबिक, शनिवार देर रात दूल्हे और उसके परिजनों ने दहेज में कार की मांग रखते हुए बरात लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन के पिता और अन्य रिश्तेदार रात में ही दूल्हे के घर कैराना पहुंचे और बरात लाने के लिए मिन्नतें कीं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क किनारे खुले में फेंके पराग डेयरी के 300 से अधिक दूध के पैकेट, निकल चुकी थी एक्सपायरी डेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दिनभर परिजन बरात का इंतजार करते रहे। दुल्हन सज-धजकर तैयार थी, लेकिन उसका निकाह नहीं हो पाया। सोमवार को पीड़ित परिवार शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और कुछ सामाजिक लोग दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed