फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Over 300 Expired Milk Packets of Parag Dairy Found Dumped on Meerut Roadside in Meerut

Meerut: सड़क किनारे खुले में फेंके पराग डेयरी के 300 से अधिक दूध के पैकेट, निकल चुकी थी एक्सपायरी डेट

Mon, 23 Jun 2025 05:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में सड़क किनारे पराग डेयरी के 300 से अधिक एक्सपायरी दूध पैकेट मिले। जिलाधिकारी के निर्देश पर डेयरी अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी पैकेट वापस ले गए।

विज्ञापन
Over 300 Expired Milk Packets of Parag Dairy Found Dumped on Meerut Roadside in Meerut
सड़क पर फेंके दूध के पैकेट - फोटो : संवाद

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के पंचवटी डिवाइडर रोड पर रिठानी गांव के पास सोमवार सुबह पराग डेयरी के 250 ग्राम वाले 300 से अधिक दूध के पैकेट सड़क किनारे पड़े मिले। सभी पैकेट की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी। एक्सपायरी दूध को इस तरह खुले में फेंकना लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता था।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी और सामाजिक जनसेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सैनी ने सबसे पहले इन पैकेट्स को देखा। उन्होंने पाया कि कुछ बच्चे पैकेट उठा रहे थे और दूध पीने की कोशिश कर रहे थे। तिथि जांचने पर पता चला कि सारे पैकेट एक्सपायर हो चुके थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Namo Bharat: दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ी ट्रेन, जानें कितने मिनट में पूरी की 82 किमी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सैनी ने तुरंत इंस्पेक्टर परतापुर और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को फोन कर जानकारी दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पराग डेयरी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने जांच के बाद सभी दूध के पैकेटों को वापस डेयरी भिजवा दिया। बताया गया कि गगोल रोड स्थित पराग डेयरी से मेरठ और आसपास के जिलों में दूध, घी, छाछ और पनीर की सप्लाई होती है। फिलहाल नौचंदी मेले में भारी मात्रा में दूध सप्लाई की जा रही है, आशंका है कि वहीं से यह माल आया हो और एक्सपायर होने के बाद यूं ही फेंक दिया गया हो।

पराग डेयरी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि यह स्टॉक किस डीलर या क्षेत्र में भेजा गया था और किसके द्वारा इसे फेंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed