फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grief and anger over terrorist attack on tourists in Pahalgam

Shamli News: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले को लेकर गम और गुस्सा

Fri, 25 Apr 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Grief and anger over terrorist attack on tourists in Pahalgam
शामली में माजरा रोड पर पुतला दहन करने से पूर्व प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता । संवाद
शामली/थानाभवन। दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में हर तरफ गम और गुस्से का माहौल है। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। थानाभवन में आतंकवाद का पुतला दहन किया और कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिव सेना कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर विनय प्रताप भदौरिया को ज्ञापन साैंपा। जिसमें पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले पर रोष जताया गया। इसके अलावा गत सप्ताह बंगाल में हिंदू महिलाओं का उत्पीड़न किया गया और पुरुषों को मारा गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर राजकुमार, शौर्य गिरी, मोहित कुमार, राजीव, कुलदीप, चरत गिरी, सचिन कुमाार, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माजरा रोड पर एबीवीपी के जिला संयोजक आकाश भारती के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। जिला संयोजक ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में पर्यटकों की हत्या करना निंदनीय घटना है। आतंकवादियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर प्रांत सह संयोजक वैभव, हनी संगल, वंश राजपूत, विष्णु शर्मा, विशाल राणावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन में पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द पूरे देश को है। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शालू राणा ने कहा कि पहलगाम में हुए मजहबी आतंकी हमले से बहुत आहत हैं। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं।
उधर, हिंदू संगठनों ने बाजार चौक में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर व मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जुलूस के साथ आतंकवाद का पुतला लेकर मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचे और उसका दहन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने व्यापारियों के साथ चौक बाजार से कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विवेक गोयल, सुशील गर्ग, भारत भूषण शर्मा, मोहित तायल, राकेश कांबोज, राकेश ठाकुर, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, संजय कश्यप, मनोज कुच्छल, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।
- ट्रांसपोर्टर ने श्रीनगर, वैष्णोदेवी जाने का कार्यक्रम किया निरस्त
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार सुभाष नगर निवासी ट्रांसपोर्टर अमित गर्ग ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में उनका परिवार समेत श्रीनगर और मां वैष्णोदेवी जाने का कार्यक्रम बनाया था। उनके साले सेना में स्टोर मैनेजर हैं, जो आसाम में तैनात हैं। उनके साले ने भी उनके साथ जाने का कार्यक्रम बनाया था। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।

- शिक्षक महासंघ ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
शामली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नितिन पंवार, संरक्षक दीपक तोमर, जिला महामंत्री पीयूष कुच्छल, जिला कोषाध्यक्ष शीशपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय देशवाल, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना से संपूर्ण शिक्षक समाज स्तब्ध है। उन्होंने दोषियों को ऐसी त्वरित और कठोर सजा दिए जाने की मांग की, जो आतंकियों और आतंक के समर्थकों के लिए एक नजीर बन जाए।

शामली  में माजरा रोड पर पुतला दहन करने से पूर्व  प्रदर्शन करते  एबीवीपी के कार्यकर्ता । संवाद

शामली में माजरा रोड पर पुतला दहन करने से पूर्व प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed