{"_id":"5e5aa8c18ebc3ef3b5666a48","slug":"grammar-confuses-the-candidates-in-hindi-shamli-news-mrt471501147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी में परीक्षार्थियों को व्व्याकरण ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी में परीक्षार्थियों को व्व्याकरण ने उलझाया
विज्ञापन
हिंदी में परीक्षार्थियों को व्याकरण ने उलझाया
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में परीक्षार्थी व्याकरण में उलझ गए। हालांकि परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। उत्साहित परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई।
शनिवंार सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जनपद में सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की हिंदी की परीक्षा हुई। हिंदी की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2582 में 2554 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 28 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। हिंदी की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों से बातचीत की गई तो उन्होंने व्याकरण को समझने में थोड़ा समय लगना बताया बाकी प्रश्नपत्र आसान बताया। छात्र अनमोल गोयल ने बताया कि उसने सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं। व्याकरण को समझने में थोड़ा वक्त लगा है। प्रश्नपत्र आसान रहा। उसे अच्छे अंक आने की उम्मीद है। छात्र शरद शर्मा ने बताया कि हिंदी की परीक्षा की उसने पहले से ही अच्छी तैयारी की थी। प्रश्नपत्र में सभी सवाल कोर्स से आए है। अनसीन के सवालों के उत्तर समझने में थोड़ा वक्त लगा। उसने सभी सवाल किए है और अच्छे अंक आएंगे। छात्र अचल अग्रवाल ने कहा कि व्याकरण को लेकर थोड़ी उलझन बनी, लेकिन सवाल ध्यान से पढ़े तो फिर कोई दिक्कत नहीं आई। सभी सवालों को हल किया है और अच्छे नंबर आएंगे। छात्र संयम ने कहा कि हिंदी का प्रश्नपत्र आसान रहा है। ग्रामर के सवाल हल करने में थोड़ा सोचना पड़ा, लेकिन सभी सवालों के जवाब अच्छे से लिखे हैं।