फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GPS will tell where the garbage truck went

Shamli News: कूड़ा गाड़ी कहां-कहां गई बताएगा जीपीएस

Sun, 23 Jul 2023 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
GPS will tell where the garbage truck went
- नगर पालिका कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को दे रही आधुनिक रूप
विज्ञापन

- लाउडस्पीकर से होगी कूड़ा डालने की अपील, लोगों को किया जायेगा जागरूक
- सभी गाड़ियों पर होगा लाउडस्पीकर, सात नई गाड़ियां ओर चलेंगी
- शहर के लोगों के सुझाव के लिए व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बनाए जायेंगे ग्रुप
महबूब अली
शामली। शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को महानगरों की तर्ज पर अत्याधुनिक किया जाएगा। इसके अलावा सात नई गाड़ियां भी अगस्त माह से शहर के कूड़े काे उठाने के लिए लगाई जाएंगी। यानी शहर की सफाई के लिए अब 13 गाड़ियां लोगों के घरों तक जाकर कूड़ा एकत्रित करेंगी। इसके अलावा अलग से 12 सफाई कर्मचारियों काे भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शामली शहर की आबादी करीब सवा लाख है। शहर के लोगों के घरों का कचरा एकत्रित करने के लिए छह गाड़ियों को लगाया गया है। गाड़ियों पर तैनात कर्मचारी लोगों के घरों तक जाकर कूड़ा एकत्रित करते हैं और उस कूड़े को शहर से बाहर कूड़ा निस्तारण प्लांट पर पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि लोगों की लगातार मांग आ रही थी कि कूड़े की गाड़ियों को बढ़वाया जाए, ताकि समय पर कूड़ा एकत्रित कर शहर से बाहर भिजवाया जा सके। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सात ओर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां मंगवाई गई हैं। सभी का ठेका भी छोड़ दिया गया है। अगस्त माह से नई सात गाड़ियां भी शहर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर देगी। इस बार खास बात यह रहेगी कि सभी गाड़ियों पर लाउडस्पीकर लगवाए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से लोगों से कूड़ा गाड़ी में ही डालने की अपील की जाएगी। इसके अलावा इन गाड़ियों को जीपीएस से भी लैस किया जाएगा, ताकि कर्मचारी कूड़ा एकत्रित करने में लापरवाही नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी लोग दे सकेंगे सुझाव
चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए जा रहे हैं, जिसमें शहर के लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रुपों में शहर के विकास को लेकर लोगों से सुझाव मांगे जायेंगे। इसके लिए नगर पालिका की सोशल मीडिया सेल अलर्ट रहेगी। लोगों के सुझावों पर अमल करने का प्रयास किया जाएगा।

गाड़ी में लगेंगे पांच प्रकार के बॉक्स
कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर अलग-अलग बॉक्सों में डालने के लिए पांच अलग-अलग रंग के पांच बॉक्स गाड़ियों में लगाए जायेंगे। इसमें हरे बॉक्स में गीला, नीले में सूखा, लाल में फिर से रिसाइकल की जाने वाली चीजें, पीले में चिकित्सकों या नर्सिंग होम का वेस्ट तथा काले बॉक्स में डायपर, सेनेटरी नेपकिन, इंजेक्शन आदि को डालने की अपील लोगों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed