{"_id":"64caac3b99f1ba875c0530a5","slug":"gprs-device-installed-in-artos-vehicle-shamli-news-c-26-1-smrt1048-6788-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एआरटीओ की गाड़ी में लगाई जीपीआरएस डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एआरटीओ की गाड़ी में लगाई जीपीआरएस डिवाइस
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद एआरटीओ की गाड़ी में डिवाइस लगाता आरोपी
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में प्लाॅट में खड़ी एआरटीओ की सरकारी गाड़ी में रात को कार सवार अज्ञात व्यक्ति ने जीपीआरएस डिवाइस लगा दी। सीसीटीवी कैमरे में डिवाइस लगाने की घटना कैद हो गई। माना जा रहा है कि एआरटीओ की गाड़ी की लोकेशन जानने के लिए माफियाओं ने यह डिवाइस लगवाई थी। एआरटीओ ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
यह घटना सोमवार देर रात की है। एआरटीओ रोहित राजपूत की गाड़ी पर बाबूराम चालक है। बाबूराम मोहल्ला दयानंद नगर में रहता है। देर रात तक ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने के बाद चालक एआरटीओ को उनके आवास पर छोड़ने के बाद गाड़ी को अपने घर ले जाता है। रोज की तरह सोमवार की रात को चालक ने गाड़ी को अपने घर के निकट खाली प्लॉट में खड़ा किया था। उस प्लाट में अन्य दो तीन गाड़ी भी खड़ी रहती हैं।
प्लाॅट के सामने रहने वाले नगरपालिका के सभासद अनिल उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह किसी काम से आए थे। उसी दौरान उनके घर के निकट कार आकर रुकी। कार से उतरे व्यक्ति ने प्लाॅट में खड़ी एआरटीओ की गाड़ी के पास जाते हुए देखा। वह बाहर निकला तो वह व्यक्ति कार में सवार होकर फरार हो गया। सभासद के मुताबिक उसने चालक बाबूराम को इसकी जानकारी दी तो उसने अगले दिन मंगलवार को गाड़ी की जांच कराई तो नीचे की तरफ जीपीआरएस की डिवाइस लगी मिली।
विज्ञापन
चालक ने इसकी जानकारी एआरटीओ को दी। एआरटीओ रोहित राजपूत ने शहर कोतवाली पुलिस को इस मामले की जानकारी देते हुए डिवाइस सौंप दी। पुलिस ने सभासद के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें डिवाइस लगाते हुुए व्यक्ति कैद हो गया। पुलिस डिवाइस लगाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। शहर कोतवाली प्रभारी संजीव भटनागर का कहना है कि एआरटीओ की गाड़ी में जीपीआरएस की डिवाइस लगाने का मामला जानकारी में आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
एआरटीओ रोहित राजपूत का कहना है कि उनकी गाड़ी में दो दिन पहले रात को किसी व्यक्ति ने जीपीआरएस डिवाइस लगा दी थी। सीसीटीवी कैमरे में यह मामला कैद हो गया है। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। एआरटीओ का कहना है कि रात में वे वाहनों की चेकिंग करते हैं। उनकी व उनकी गाड़ी की लोकेशन की जानकारी के लिए यह डिवाइस लगाई गई होगी। पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।