{"_id":"5f4bed828ebc3edd1871554d","slug":"government-will-take-good-measures-for-population-control-shamli-news-mrt4988331156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार का अच्छा कदम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार का अच्छा कदम होगा
विज्ञापन
शामली। जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगाने संबंधी प्रस्ताव लाने की संभावनाओं को लेकर लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई है। इसे लेकर आम नागरिक, व्यापारी और राजनैतिक लोगों से बात की गई तो अधिकतर लोगों का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार का यह अच्छा कदम है। हालांकि विपक्षी दलों ने इसे गलत बताया।
------
देश हित में सरकार का अच्छा विचार
पंचायत चुनाव में दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगाने संबंधी प्रस्ताव सरकार का अच्छा विचार है। इसका वह पूर्ण समर्थन करते हैं।
- अक्षय देशवाल, महासचिव भाकियू एनसीआर।
-------
देर से उठाया गया सही कदम
जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत चुनाव ही नहीं प्रत्येक चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जानी चाहिए। सरकार को बहुत पहले कानून बना देना चाहिए था। सरकार का यह देर से उठाया गया अच्छा कदम है। वह इसका पूरी तरह समर्थन करते हैं।
- राकेश गोयल, इलेक्ट्रिक व्यापारी।
--
हर चुनाव लड़ने पर लगे रोक
पंचायत चुनाव ही नहीं, सांसद, विधायक समेत सभी चुनाव में यह दो बच्चों से अधिक वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने पर रोक लगाने संबंधी कानून बनाया जाना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण होने पर ही देश की गई समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
-सतीशचंद जैन, कपड़ा व्यापारी।
-----
बच्चों के साथ योग्यता भी अनिवार्य की जाए
जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार कोई भी कानून बनाए, उसका वे समर्थन करते हैं। चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों के साथ ही शैक्षिक योग्यता का निर्धारण भी अनिवार्य होना चाहिए।
- राव अब्दुल वारिस, पूर्व विधायक।
--
एकदम रोक लगाना ठीक नहीं
सरकार अगर इसी पंचायत चुनाव में दो बच्चों से अधिक वाले लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने संबंधी कोई नियम कानून लागू करती है तो वह गलत है। अगर सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई कानून बनाना चाहती है तो उसे आज से जन्म लेने वाले बच्चों को लेकर बनाए और उसमें कम से कम तीन बच्चों तक वालों को शामिल करें।
-राजेश्वर बंसल, पूर्व विधायक।
--
चुनाव लड़ने पर रोक लगाना गलत
किसी भी व्यक्ति पर चुनाव लड़ने से रोक लगाना गलत है। अधिकतर गरीब व मध्यम लोग पंचायत चुनाव लड़ते है। उनमेें अधिकांश दो से अधिक बच्चे हैं। ऐसे में अगर दो बच्चे से अधिक वालों को चुनाव लड़ने से रोका जाएगा तो इसे वह पूरी तरह गलत मानते हैं।
राजेंद्र सिंह उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष बसपा।
--
सैद्धांतिक रूप से पूरी तरह सहमत हूं
जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार कोई भी नियम या कानून लागू करती है तो वह सैद्धांतिक रूप से पूरी तरह सहमत हैं। जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण होने से देश की बहुत सारी समस्याएं स्वत: ही हल हो जाएगी। वह सरकार से सिफारिश करते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द से जल्द कानून लागू किया जाए।
- तेजेंद्र निर्वाल, सदर विधायक।
----
कानून बना तो बहुत के अरमानों पर फिरेगा पानी
शामली। दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगाने संबंधी अगर कोई कानून लागू होता है तो चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों के अरमान धरे रह जाएंगे। प्रधान पद से लेकर बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वालों की तैयारी करने वालों में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके दो बच्चों से ज्यादा है।