{"_id":"5e5aaa368ebc3ec54b2cf680","slug":"government-sought-information-about-resources-of-district-hospital-shamli-news-mrt471502859","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने जिला अस्पताल के संसाधनों की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने जिला अस्पताल के संसाधनों की मांगी जानकारी
विज्ञापन

शामली। सरकार ने इसी माह में जारी किए बजट में शामली समेत 16 जिलों में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की है। इसके तहत शासन ने जिला अस्पतालों में स्टाफ और संसाधानों की जानकारी मांगी है। शामली में अभी जिला संयुक्त चिकित्सालय चालू नहीं हो सका है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने शासन को जिला अस्पताल न होने की जानकारी भेज दी है।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए आम बजट में 16 जिलों में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की है। शासन स्तर से जिन जिलों का मेडिकल कालेज के लिए चयन किया गया है, उनमें शामली भी शामिल है। शासन ने इस संबंध में संबंधित जिलों में चल रहे जिला अस्पतालों में स्टाफ और संसाधनों की जानकारी मांगी है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि शासन स्तर से जिला अस्पताल के स्टाफ और संसाधनों के बारे में जानकारी मांगी गई है। शामली में अभी जिला अस्पताल चालू नहीं है। यहां पर 100 बैड का जिला संयुक्त चिकित्सालय निर्माणाधीन है। अभी तक कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग को हैंडओवर भी नहीं किया गया है। इसके चलते शासन को जनपद में जिला संयुक्त चिकित्सालय न होने के बारे में लिखकर भेज दिया गया है। सीएमओ ने संभावना जताई कि शासन की मंशा जिला अस्पतालों को मेडिकल कालेज में परिवर्तित किए जाने जाने की है।