{"_id":"611806298ebc3e59297a955d","slug":"government-offices-illuminated-with-colorful-lights-shamli-news-mrt551916139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगीन रोशनी से जगमगाए सरकारी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगीन रोशनी से जगमगाए सरकारी कार्यालय
विज्ञापन
शामली स्वतत्रंता दिवस पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा कलक्ट्रेट।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। स्वतंत्रता दिवस के लिए शनिवार को सरकारी कार्यालयों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। दिन ढलते ही जिले के सरकारी कार्यालय रंगीन रोशनी से जगमगाने लगे। महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को भी सजाया गया।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह आठ बजे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियों बांधकर उसे फहराया जाएगा। झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। सुबह 10 बजे महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण का कार्य अमर शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी के माध्यम से व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण का कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
शिक्षण संस्थाओं में सोशल डिस्टेसिंग का पालन के साथ ही मास्क लगाकर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबंध लेखन से संबंधित प्रतियोगिताएं भी होगी। कोविड-19 के योद्धा चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों को ऑनलाइन कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी, शामली ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाएंगे।