फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government departments are sitting under more than 27 crores of Electricity Corporation

Shamli News: विद्युत निगम के 27 करोड़ से ज्यादा दबाए बैठे हैं सरकारी महकमे

Fri, 03 Mar 2023 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Mar 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Government departments are sitting under more than 27 crores of Electricity Corporation
- विभागाें को बकाया जमा करने के लिए किया गया नोटिस जारी, फरवरी तक है बकाया
विज्ञापन

- सरकारी विभाग पर विद्युत निगम बरत रहा नरमी, घरेलू व किसानों का काट दिया जाता है कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के सरकारी महकमे विद्युत निगम के 27.28 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। यह बकाया फरवरी तक का है। अधिकारी भी विद्युत बिल जमा करने की तरफ रूचि नहीं ले रहे है। इसके चलते विद्युत निगम ने नोटिस जारी करके बकाया जमा करने के निर्देश दिए हैं। बकाया जमा न होने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
विद्युत निगम की टीम आम उपभोक्ताओं के पांच हजार रुपये भी बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए घर तक पहुंच जाती है। उनके खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज करा दी जाती है। लेकिन यदि सरकारी विभाग उसका पैसा दबाकर बैठ जाए तो निगम बेबस दिखाई देता है। इस समय विद्युत निगम का सबसे अधिक बकाया पंचायती राज विभाग पर है, जिसमें 22.59 करोड़ का बिल बकाया है। इसके बाद प्राथमिक शिक्षा पर 2.79 करोड़ बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि विभाग के पास बजट होने के बावजूद जमा नहीं कराया जा रहा है। विद्युत निगम ने सरकारी विभागों पर चल रहे बकाया को देखते हुए नोटिस जारी कर बिल जल्द जमा करने के लिए कहा है। जिससे उनका कनेक्शन काटने की नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सरकारी विभागों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है। जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। विभागों पर फरवरी माह तक 27 करोड़ 28 लाख रुपये बकाया है।- रामकुमार, अधीक्षण अभियंता शामली
--
इन विभागों पर चल रहा बकाया
विभाग बकाया
कृषि 5.21 लाख
भूमि विकास एवं जल 7 हजार
ग्राम्य विकास 9.3 लाख
पंचायती राज 2259.38 लाख
पशुधन 3.77 लाख
सहकारिता 74 हजार
खेल 1.27 लाख
गृह 41.90 लाख
चिकित्सा 79.81 लाख
नगर विकास 22.89 लाख
न्याय 3.56 लाख
राजस्व 26.27 लाख
प्राथमिक शिक्षा 279.95 लाख
माध्यमिक शिक्षा 7.78 लाख
समाज कल्याण 1.85 लाख
सिंचाई 3.31 लाख
-
कुल- 2728.14 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed