फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Going off ineffective, banks were engaged in long lines

बंद रहा बेअसर, बैंकों में लगी रहीं लंबी लाइनें

Tue, 29 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 29 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Going off ineffective, banks were engaged in long lines
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद की हुंकार शामली में दब गई। रोजाना की भांति यहां पर काम हुआ और बाजार खुले। व्यापारियों ने सीधे कहा कि पहले ही मंदी है, बाजार बंद कर ओर नुकसान क्यों करे?
विज्ञापन


भारत सरकार ने पांच सौ और एक हजार के नोट को बंद कर दिया था। जिससे पिछले करीब बीस दिन से लोग नोट बदलने तथा नई करेंसी लेने के लिए बैंकों की लाइन में है। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग इसी बात का फायदा उठाकर लोगों की परेशानी पर राजनीति करते हुए भारत बंद कराने की बात कही थी।
विज्ञापन


सोमवार को भारत बंद की बात शामली में हवा हो गई। नगर में रोजाना की भांति बाजार खुले और व्यापारियों ने जमकर व्यापार किया। बाजार में लोगों की भीड़ भी ज्यों की त्यों रही। इस दौरान कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया पहले ही लोगों का बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा तो भारत बंद कर आम जनमानस को ओर परेशान क्यों करना? भारत बंद से इसका कोई समाधान नहीं होना है वरन लोगों को ओर परेशान करना है। जिसके चलते व्यापारी हो या फिर उद्यमी या फिर एक मजदूर कोई भी भारत बंद के समर्थन के पाले में खड़ा नहीं पाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटंबदी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक से पैदल मार्च निकाला। जो फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचा। यहां केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी धरने पर बैठ गए।

पीएम का पुतला फूंककर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम भरत पांडे को सौंपा गया। इस मौके पर संजयवीर राणा, सुबोध शर्मा, जेके जैन, राकेश पुंडीर, वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, बाबूखान, प्रवीण पांचाल, महेंद्र शर्मा, मीना उपाध्याय, फरमान अली, विष्णु शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, प्रदुमन चौधरी, ओमवीर उपाध्याय, अमित डिंपल शर्मा, आनंद स्वामी, डॉक्टर सोमपाल, ज्योति प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह, पुनीत शर्मा, सतीश रूहेला, सुरेंद्र सरोहा, रवि कुमार, धीरज उपाध्याय, धर्मेंद्र कांबोज आदि रहे। 

उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने नोट बंदी से आ रही परेशानी के संबंध में कलक्ट्रेट जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन डीएम  सुजीत कुमार को सौंपा। व्यापारियों ने प्रधान मंत्री के फैसले का स्वागत किया है। 
इस दौरान मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, रमेश विश्वकर्मा, रवि संगल, ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, ब्रजेश गर्ग, रामदयाल गर्ग, विकास धीमान, प्रवीण गर्ग, रामकुमार कांबोज, सुभाष धीमान, सुखपाल जागिड़, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।


केंद्र सरकार का पुतला फूंका
कांधला। केंद्र सरकार के द्वारा नोट बंदी करने के चलते सोमवार को कस्बे के कैराना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में बैठक का आयोजन किया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जाहिद राज ने कहा कि नोट बंदी का फैसला जन विरोधी है। इमरजेंसी से भी बदतर देश के हालात हो गए हैं। जनहित व देश हित में सोचते हुए केंद्र सरकार को नोटबंदी का फैसला वापस लेना चाहिए। बैठक के बाद नवीन सब्जी मंडी प्रांगण में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान मोहसीन मलिक, देवेंद्र, अमित, राहुल, नईम कुरैशी, उमेद, विक्की बंसल, जिशान राज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed