फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   God resides in every particle

कण-कण में बसे हैं भगवान

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
God resides in every particle
बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी में भागवत कथा करते कथा वाचक पंडित सुमन कृष्ण शास्त्री। - फोटो : SHAMLI
बाबरी। क्षेत्र के गांव कैडी में रामलीला ग्राउंड के पास जहारवीर गोगा माढ़ी प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा वाचक पंडित सुमन कृष्ण शास्त्री ने भक्तगणों को कथा सार में बताया कि भगवान प्रेम और भक्ति भाव से बंधे हुए हैं। वह संसार के कण कण में बसे हुए हैं। जब भी भक्त सच्चे मन से भगवान को पुकारते हैं, तो वह दौड़े चले आते हैं। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को मांस, मदिरा, झूठ, धोखा आदि से बचने और भगवान का नाम लेने की सलाह दी। कथा के दौरान भजनों पर महिलाओं ने पुष्पवर्षा करते हुए भक्ति भाव में सराबोर होकर नृत्य किया। जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। इस बीच भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान ठाकुर योगेंद्र सिंह, तिलक राम पाल, दुष्यंत शर्मा, कुलदीप कुमार, रजनीश आदि सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed