फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News : Give one thousand rupees, get learning license in three days

दलालों का बड़ा खेल: हिला देगा RTO ऑफिस का ये सच, अमर उजाला की पड़ताल में पोल खुली तो उड़े अफसरों के होश

Fri, 27 Oct 2023 08:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 27 Oct 2023 08:00 AM IST
सार

Shamli News : शामली के एआरटीओ कार्यालय के बाहर और अंदर दलालों की दलाली अभी भी ऑफलाइन खूब चल रही है। अमर उजाला की पड़ताल में पोल खुली तो हर किसी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Shamli News : Give one thousand rupees, get learning license in three days
एआरटीओ कार्यालय के बाहर लर्निंग लाइसेंस के बारे में जानकारी देते दलाला। संवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

इसे विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत ही कहा जाएगा कि भले ही लर्निंग लाइसेंस और डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) के लिए सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गईं हैं, मगर शामली शहर के एआरटीओ कार्यालय के बाहर और अंदर दलालों की दलाली अभी भी ऑफलाइन खूब चल रही है। विभाग के ऑनलाइन सिस्टम पर ऑफलाइन दलाली अभी भी भारी है। दलालों का जहां एआरटीओ कार्यालय के अंदर पूरा हस्तक्षेप है। मात्र एक हजार रुपये में तीन दिन के अंदर लर्निंग लाइसेंस बनवाकर दलाल दे देते हैं, यही नहीं 1800 रुपये में डीएल बनवाकर भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने 20 दिन तक दलालों की पड़ताल की। मात्र तीन दिन में जहां लर्निंग लाइसेंस बनाकर थमा दिया गया। वहीं, एक माह बाद डीएल बनाकर भी देने को कहा। यही नहीं कई ऐसे भी लोग हैं, जो दलालों को रुपये तो दे देते हैं मगर 15-15 दिन तक उनके लर्निंग लाइसेंस ही बनवाकर नहीं दिए जा रहे हैं। संवाददाता की पड़ताल के दौरान दलालों से कुछ यूं बातचीत हुई...

विज्ञापन

दलाल-1
संवाददाता - भाई, लर्निंग लाइसेंस बनवाना है, कितने रुपये लोगे
दलाल- 1200 रुपये लगते हैं, तुम 900 रुपये दे देना
संवाददाता : टेस्ट का कैसे होगा ?
दलाल- 900 रुपये टेस्ट के ही मांग रहे हैं, हम सब कुछ खुद करेंगे, तुम्हें तीन दिन बाद लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा।
संवाददाता- ओके, कल आता हूं।

दलाल-2
संवाददाता- भाई, लर्निंग लाइसेंस बनवाना है, कितने में बनेगा?
दलाल- तुम 1200 रुपये दे देना
संवाददाता : ज्यादा मांग रहे हो यार
दलाल- टेस्ट भी तो हम ही करेंगे, तुम्हारे वश की बात नहीं है टेस्ट करना
संवाददाता- 900 रुपये ले लो
दलाल- उसने आधार कार्ड की कॉपी और अन्य कागजात के साथ 900 रुपये ले लिए, कहा कि एक मैसेज आएगा, जब वह आ जाए, मेरे पास आ जाना
दो दिन बाद संवाददाता- मैसेज आ गया है
दलाल- मैसेज को देखने के बाद दूसरे दलाल से कंप्यूटर से प्रक्रिया पूरी करने के बाद लर्निंग लाइसेंस बनाकर दे देता है
संवाददाता- कैसे करते हो तुम ये सब
दलाल : एआरटीओ कार्यालय के अंदर हमारी सेटिंग होती है, जिससे आसानी से काम हो जाता है

सिर्फ बैठा रहा अभ्यर्थी, खुद सॉल्व किया टेस्ट
पड़ताल के दौरान मोबाइल पर मैसेज आने के बाद दलाल ने लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने के लिए अभ्यर्थी को एक कंप्यूटर पर कैमरे के सामने बैठाया। दूसरे कंप्यूटर पर बैठकर खुद ही टेस्ट को सॉल्व कर दिया। मात्र पांच मिनट में दलाल ने टेस्ट साल्व कर दिया और लर्निंग लाइसेंस की कॉपी दे दी।

एआरटीओ कार्यालय के अंदर जन सेवा केंद्र पर भी वसूली
संवाददाता- भाई लर्निंग और डीएल लाइसेंस बन जाएगा?
कर्मचारी - हां बन जाएगा।
संवाददाता - कितने रुपये लगेंगे।
कर्मचारी : 900 रुपये दे देना, पहले अपना आधार कार्ड दिखाओ।
संवाददाता- आधार कार्ड मोबाइल पर मंगवाकर दिखा देता है, डीएल के कितने लगेंगे?
कर्मचारी : 1500 रुपये
संवाददाता- ओके बनवाता हूं
कर्मचारी : किसी को बताना नहीं कि मेरे से आपकी बात हुई है।

विज्ञापन

-दलालों के फेर में फंसकर दर-दर की ठोकरें खा रहे लोग
केस-1
बहावड़ी गांव के रहने वाले पिंटू ने बताया कि उसने एआरटीओ कार्यालय के बाहर बैठने वाले दलाल को एक हजार रुपये लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए दिए थे। आरोप है कि 15 दिन बाद भी उसका लाइसेंस नहीं बनाया गया। वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

केस-2
बहावड़ी गांव के ही योगेश कुमार ने बताया कि उसने 15 दिन पहले एआरटीओ कार्यालय के बाहर ही दलाल को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक हजार रुपये दिए थे। मगर उसका अभी तक लाइसेंस नहीं बनाया गया। रुपये मांगने पर उससे कहा जा रहा है कि जहां शिकायत करनी है कर लो।

-एआरटीओ कार्यालय के बाहर लगा रहता है जमावड़ा, अंदर भी कोई रोक-टोक नहीं
पड़ताल के दौरान सामने आया है कि दलालों की अंदर भले ही एंट्री बैन होने का दावा किया जाता हो मगर अंदर और बाहर इनका जमावड़ा लगा रहता है। अंदर कोई भी रोक-टोक नहीं है। चालकों के अन्य काम कराने में भी दलाल आगे नजर आते हैं। एक दलाल ने बताया कि वह एक साल से अधिक समय से यहां पर काम कर रहा है। कई दलालों ने यहां पर फोटो स्टेट से लेकर अन्य की दुकानें भी खोली हुईं हैं।

-लर्निंग लाइसेंस और डीएल की फीस
लर्निंग लाइसेंस की 350 और डीएल की एक हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है।

-एआरटीओ कार्यालय के अंदर और बाहर दलालों द्वारा डीएल और लर्निंग लाइसेंस बनवाने की जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। दलालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। लोगों को ऐसे दलालों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। ऑनलाइन आसानी से लर्निंग लाइसेंस या फिर डीएल के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। - रविंद्र सिंह, डीएम शामली

यह भी पढ़ें: देवबंद में बनेगा श्री कृष्ण मंदिर!: 26 मिनट के संबोधन में धर्म के सात मूलमंत्र समझा गए RSS प्रमुख मोहन भागवत

- दलालों द्वारा अधिक रुपये लेकर लर्निंग लाइसेंस और डीएल बनाने के मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऑफिस के अंदर भी दलालों की एंट्री है तो यह गलत है। दलालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। लोगों से अपील है कि वह कार्यालय के अंदर आकर कार्य कराएं, कोई अतिरिक्त रुपया नहीं लिया जाएगा। - रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली

यह भी पढ़ें: ये बनेंगी पंजाब के खेल मंत्री की दुल्हन: इसी संडे होगी सगाई, विवाह शेड्यूल से लेकर जानें इनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed