{"_id":"62f3fee8b0857e67a93d10e3","slug":"girls-tied-rakhi-to-policemen-shamli-news-mrt6006123178","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
विज्ञापन
छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पुलिस कार्यालय में सोक्राटिक स्कूल ऑफ इंडिया की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने एसपी को अपने हाथों से तैयार की गई राखी भेंट की।
स्कूल की छात्राएं स्टाफ के साथ बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचीं और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने एसपी अभिषेक को अपने हाथ से बनाई गई राखी भेंट की। इस दौरान कार्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा। एसपी ने छात्राओं द्वारा बनाई राखी की सराहना की।
उधर, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक मुंडेट कला में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) राजीव देशवाल को मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत पावर एंजेल की छात्राओं ने राखी बांधी। रश्मि वर्मा व राजीव देशवाल ने राखी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को बिस्कुट, पेंसिल, कॉपी, रबर, कटर देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह, स्मृति सिंह, राशि शर्मा, प्रियंका, बालेश आदि का सहयोग रहा। संवाद