{"_id":"64ff70ca926a10ca9c029cdf","slug":"girls-showed-strength-in-sports-selected-for-divisional-level-shamli-news-c-26-1-smrt1056-8723-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खेलों में बालिकाओं ने दिखाया दमखम, मंडल स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खेलों में बालिकाओं ने दिखाया दमखम, मंडल स्तर के लिए चयन
Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राए
शामली। शहर के उधम सिंह स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग के खेलों का आयोजन किया गया। वहां सब जूनियर कबड्डी बालिका, एथलेटिक्स, शॉट पुट, लाॅंग जंप और बालक वर्ग की दौड़ में मेधावियों का चयन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ी 13 सितंबर को सहारनपुर में मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
खेलों का शुभारंभ उप क्रीडा अधिकारी अश्वनी त्यागी ने फीता काटकर किया। वहां सबसे पहले सब जूनियर बालिका कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल किया गया। इसमें 50 बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन करने पर ज्योति, संजना, नरगिस, काजल, रमस, सोनी, महक, नीशू, पायल, पारूल, नजराना, पायल का चयन किया गया। एथलेटिक्स सौ मीटर में रीना, दो सौ मीटर में आशु, चार सौ मीटर में गारगी, 800 मीटर में नरगिस, शॉट पुट में हेमा, डिस्कस में काजल, ट्रिपल जंप में पूजा, लॉंग जंप में प्रिया, बालक वर्ग में दस किलोमीटर में आशीष, 800 मीटर में अक्षय, 100 मीटर में सूरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी और कबड्डी कोच संजू रानी ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 13 सितंबर को सहारनपुर में होने वाले मंडल स्तर ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद वह राज्य स्तर पर खेलने के लिए जाएंगे। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी सचिन पंवार, कबड्डी कोच संजू रानी, भूपेंद्र, यशपाल, उस्मान अली, बलराम सिंह आर्य, दीपा आदि मौजूद रहे।