फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl students commanded the police station for a day

छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली थाने की कमान

Sun, 22 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girl students commanded the police station for a day
झिंझाना थाने में शिकायत सुनती करती एक दिन की थानाप्रभारी छात्रा अन्नया राज बिंदल व एडिशनल थानाप - फोटो : SHAMLI
छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली थाने की कमान
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थाने में एक दिन की थानेदार बनी कक्षा 12 की छात्रा अनन्या राज बिंदल ने पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उनके तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। छात्राओं ने थाने का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी सर्वेश सिंह द्वारा एसडीएस स्कूल और सेेंटआरसी स्कूल की चार छात्राओं को एक दिन के लिए थाना झिंझाना में कार्यभार सौंपा। 12वीं क्लास की छात्रा अनन्या राज बिंदल को थाना प्रभारी, 11वीं की छात्रा तनु गहलौत को सहायक थाना प्रभारी, अदिति आर्य को एसएसआई व गौरी शर्मा को हेड मोहर्रिर की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यभार ग्रहण करने पर छात्राओं ने थाने का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने के लिए निर्देश दिए। पूरे दिन में चार शिकायतें आईं, जिनके निस्तारण के लिए हल्का इंचार्ज को आदेश कर उनका निस्तारण किया गया। अनन्या राज बिंदल ने बताया कि एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनकर उसे पुलिस की कार्यशैली जानने का मौका मिला। अनन्या ने कहा कि वह अपनी सहपाठी छात्राओं के साथ ही अपने आसपास की महिलाओं व छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करेंगी। तनु गहलौत ने बताया कि पुलिस का कार्य बहुत कठिन है, जिसको आज बहुत नजदीक से जाना। उसे आगे बढ़ने के लिए हौसला मिला है। तनु ने कहा कि महिलाओं को अपने खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर चुप नहीं बैठना चाहिए। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की सभी को जानकारी हो तथा अपने घरों में इन नंबरों को लिखकर रखें, ताकि जरूरत पर तुरंत सहायता ली जा सके। अदिति आर्य और गौरी शर्मा भी एक दिन की पुलिस कर्मी बनकर बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली के बारे में आज तक केवल सुना था। आज उसे नजदीक से जानने और समझने का अवसर मिला है। पुलिस का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed