{"_id":"66e604d823cc2ae758057e44","slug":"girl-dies-within-24-hours-of-dog-bite-shamli-news-c-26-1-sal1002-128207-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुत्ते के काटने के 24 घंटों में ही बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुत्ते के काटने के 24 घंटों में ही बालिका की मौत
Sun, 15 Sep 2024 03:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के बिजलीघर रोड स्थित नई बस्ती में पागल कुत्ते के काटने के बाद उपचार के दौरान एक बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कस्बा स्थित नई बस्ती निवासी आरिफ की पांच वर्षीय बेटी रिया बीते शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। आरिफ ने बताया कि इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उसकी बेटी को बुरी तरह से काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को बालिका रिया की मौत हो गई। परिजन शनिवार को मृतक रिया के शव को लेकर कस्बा स्थित अपने निवास पहुंचे। परिजनों ने गमगीन माहौल में बालिका को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
आए दिन लोगों , गोवंशों को शिकार बना रहे कुत्ते
जिले में कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में हसनपुर लुहारी गांव में कुत्ते के काटने से पहाड़ा, दो गोवंश की मौत हो गई थी। जबकि एक बालक पर भी कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके अलावा हर रोज कुत्ते लोगों को हमला कर अस्पताल पहुंचा रहे हैं
विज्ञापन
डीएम से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
रालोद नेता राजन जावला, विक्रांत जावला का कहना है कि जिले में कुत्तों के आतंक को लेकर जल्द ही रालोद का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। कुत्तों को पकड़वाने के लिए विशेष अभियान चलवाने की भी मांग की जाएगी।
सभी अस्पतालों में उपचार संभव
सीएचसी अधीक्षक जिला अस्पताल समेत जिलेभर के सभी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध है। लोगों को तुरंत ही पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना चाहिए। ताकि समय पर उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सके।