फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   girl died due to explosion in running Atta Chakki in shamli, six injured

शामली में बड़ा हादसा: तेज धमाके साथ आटा चक्की फटने से बालिका की मौत, छह घायल

Thu, 31 Aug 2023 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Aug 2023 05:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां आटा चक्की फटने से एक बालिका की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
girl died due to explosion in running Atta Chakki in shamli, six injured
shamli News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना गांव मंसूरा में आटा चक्की के फटने से 10 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच बालक समेत छह घायल हो गए। आटा चक्की फटने के बाद तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से एक बालक की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोगों में बालिका की मौत होने के बाद कोहराम मचा हुआ है। वहीं घर में चार दिन बाद शादी थी और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी तासीम ने ट्रैक्टर ट्राॅली में आटा चक्की लगाई हुई है, जिससे वह आटा चक्की पर अनाज पीसकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर को भी तासीम अपने रिश्तेदार रियासत के यहां आटा चक्की पर अनाज पीस रहा था। तभी अचानक धमाके के साथ आटा चक्की फट गई, जिसके फटने से पास में ही खेल रहे तासीम के बच्चे सुहाना (10) अक्शा (6), तासीम की पत्नी खुर्शीदा एवं रियासत के बच्चे जावेद(3), अफसरीन(14), शारिक(9), गुलफसा(10) गम्भीर रुप से घायल हो गए।

तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में ही दस वर्षीय बालिका गुलफसा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी समाजसेवी लील्लू ने बताया गांव में आटा चक्की के फटने से एक बालिका की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों सहित एक महिला घायल हो गई। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। 

गुलफसा की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली 
मंसूरा में आटा चक्की फटने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दुर्घटना में हुई गुलफसा की मौत से परिवार में मातम छा गया। चार दिन बाद गुलफसा की बड़ी बहन आसमीन की बारात बागपत के सिंघावली अहीर से आनी है। जिसको लेकर परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी।

गुलफसा के पिता रियासत ने अपने गांव के ही रिश्तेदार तासीम को आटा पीसने के लिए आटा चक्की पर लगा रखा था, लेकिन आटा चक्की चलते हुए अचानक धमाके की आवाज के साथ फट गई। ग्राम प्रधान पति अफसर ने बताया कि बालिका के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed