फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gets interim bail of Former MP Tabassum Hasan at Shamli

पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को मिली अंतरिम जमानत, बेटे नाहिद हसन के साथ बनाया था आरोपी

Sat, 05 Oct 2019 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gets interim bail of Former MP Tabassum Hasan at Shamli
पूर्व सांसद तबस्सुम हसन - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले में धोखाधड़ी करके जमीन का बैनामा किसी और के नाम कराने के आरोप में सपा विधायक नाहिद हसन के साथ आरोपी बनाई गई उनकी मां, पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को अंतरिम जमानत मिल गई है। तबस्सुम हसन के अधिवक्ताओं ने ये दावा किया है।

विज्ञापन


17 जनवरी 2018 को मौहम्मद अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन और उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम के अलावा आठ अन्य ने धोखाधड़ी करके 87 लाख 80 हजार रुपये लेने के बाद जमीन का बैनामा किसी दूसरे के नाम करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पिछले दिनों विधायक नाहिद हसन के खिलाफ कोर्ट से वारंट हासिल कर पुलिस विधायक की तलाश में है, पुलिस ने विधायक नाहिद हसन द्वारा डाली गई अंतरिम जमानत की अर्जी को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था। पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम की अंतरिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की गई। पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम पर पूर्व में कोई मुकदमा नहीं होने के चलते अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस से तेज दौड़ रहे नाहिद हसन, खोज में लगी 11 टीमें, फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए सपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अधिवक्ता नसीम चौधरी और जावेद अली ने बताया कि शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। उधर, कैराना विधायक नाहिद हसन पर दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट से धारा 82 के अंतर्गत कुर्की कार्रवाई शुरू करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया हुआ है। जिस पर न्यायालय ने आज का दिन सुनवाई के लिए निर्धारित किया है।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस का पूरा प्रयास होगा कि विधायक के खिलाफ धारा 82 की अनुमति न्यायालय से मिले इसके लिए मजबूत पैरवी की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed