फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Garib Kalyan Sammelan: 74778 farmers got 14.95 crore Samman Nidhi

गरीब कल्याण सम्मेलन: 74778 किसानों को मिली 14.95 करोड़ की सम्मान निधि

Wed, 01 Jun 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Garib Kalyan Sammelan: 74778 farmers got 14.95 crore Samman Nidhi
शामली जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में लाभार्थी महिला को चाबी भेंट क? - फोटो : SHAMLI
शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने मोदी शिमला से देशभर के लाभार्थियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भी लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें जिले के किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बैंक खातों में 18.37 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को भी सुना।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार का कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों का संतृप्तिकरण उद्देश्य है। जिस भावना से आपने सरकार को बनाने का काम किया उसी भावना से सरकार भी काम कर रही है। सांसद ने शहीद अमित कोरी, शहीद प्रवेंद्र निर्वाल, शहीद प्रदीप कुमार प्रजापति के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प देकर सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जितनी भी योजनाएं संचालित है, उनसे लाभार्थियों को जोड़ा जा रहा है। जो लाभार्थी योजना से छूटे हैं, उनको भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 74778 लाभार्थी कृषकों के खाते में 11वीं किश्त भेजी गई। 1675 स्वयं सहायता समूह की 18425 महिलाओं को मुख्यमंत्री ने 3.42 करोड़ की धनराशि जारी की। 5 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 2-2 लाभार्थियों को डेमो चाबी, प्रधानमंत्री स्वनिधि निधि योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थी, श्रम विभाग की संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोविड-19 मां अथवा पिता को खो चुके 10 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत आहता गोसगढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम प्रधान संगीता रोड पत्नी नीरज रोड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन आदि अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पीएम द्वारा लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया
कैराना। ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना व अंत्योदय योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कर गरीब कल्याण योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त राशन और आने वाली दीपावली पर उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी, बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, बीडीसी, पंचायत मेंबर, किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसान व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed