फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gareebi hataane ka naara dene vaalo ne apni gareebi hataai

‘गरीबी हटाने का नारा देने वालों ने अपनी गरीबी हटाई’   

Mon, 04 Feb 2019 11:11 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 04 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
gareebi hataane ka naara dene vaalo ne apni gareebi hataai
file - फोटो : amarujala
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि 40 साल पहले गरीबी हटाने का नारा देने वालों ने अपनी गरीबी हटाई। जबकि भाजपा  समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनका विकास कर रही है। 
विज्ञापन

सोमवार को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रिया अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाएं चलाईं। जबकि इससे पहली सरकारों ने गरीबों पर कोई ध्यान नहीं दिया। अभियान की क्षेत्रीय प्रभारी शिप्रा रस्तौगी ने कहा कि आज प्रदेश की योगी सरकार में महिला पूर्ण रूप से सुरक्षित है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अंजू वारियर ने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा दी और मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान में शौचालय बनवाए और जिनके यहां कच्चे मकान थे, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान उपलब्ध कराए गए। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पवन तरार, रेखा संगल, पूनम राणा, अनीता बंसल, अंजली गर्ग, मंजू आर्या, अंजू शर्मा, निशा शर्मा, रितु गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला प्रभारी  शशि अरोरा ने की और संचालन जिला महामंत्री रूबी चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed