{"_id":"65634ca2ae3a7dff0f09cff8","slug":"garbage-thrown-in-the-middle-of-the-village-demand-for-action-from-dm-and-sp-shamli-news-c-26-1-sal1002-12474-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गांव के बीच डाली कूड़ी, डीएम और एसपी से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गांव के बीच डाली कूड़ी, डीएम और एसपी से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी
चौसाना। ऊदपुर में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जाकर गांव के बीच कूड़ी डालकर गंदगी फैला दी, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया। पीड़ित परिवार ने डीएम व एसपी को पत्र भेजकर कूड़ी हटाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
चौसाना चौकी क्षेत्र निवासी नदीम ने पिछले माह डीएम को पत्र देकर गांव के बीचोबीच गंदगी फैलाने के मामले में शिकायत की थी। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कूड़ी को हटवा दिया था और आरोपियों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि गांव के करीब 14 लोगों ने मिलकर फिर से कूड़ी डाल ली। साथ ही रोकने पर मारपीट की। आरोपियों के डर से पीड़ित नदीम ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए हैं ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। पीड़ित ने रविवार को डीएम व एसपी को पोर्टल के माध्यम से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।