{"_id":"602c127e8ebc3ee9286022c1","slug":"ganna-samiti-parishad-s-new-building-to-be-built-from-two-crores-shamli-news-mrt5257041187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से बनेगा गन्ना समिति-परिषद का नवीन भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से बनेगा गन्ना समिति-परिषद का नवीन भवन
विज्ञापन

शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद शामली गन्ना सहकारी विकास समिति और परिषद के जर्जर कार्यालय भवन को नया आधुनिक कार्यालय बनाने की गन्ना विभाग लखनऊ ने स्वीकृति दी है। नए कार्यालय भवन के निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शिवगंज और कमला कालोनी के बीच शामली गन्ना सहकारी विकास समिति और परिषद का कार्यालय भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। शामली गन्ना विकास समिति और गन्ना परिषद की प्रबंध समिति की बैठक में नए भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। समिति की ओर से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रस्ताव गन्ना विभाग लखनऊ को भेजा गया था। लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रदेश के गन्ना विभाग के आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने शामली गन्ना सहकारी समिति और परिषद के कार्यालय को नवीन भवन बनाने के लिए स्वीकृति दे दी है।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली गन्ना सहकारी विकास समिति और परिषद के नवीन कार्यालय भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त हो गई है। समिति के पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त किया जाएगा। उसके बाद गन्ना विभाग द्वारा समिति और परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। नवीन भवन पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।