फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gangster Sanjeev Jeeva's property worth Rs 10 crore seized

बड़ा एक्शन: गैंगस्टर संजीव जीवा की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त, पांच माह पहले लखनऊ कोर्ट परिसर में की गई थी हत्या

Sat, 25 Nov 2023 03:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Nov 2023 03:27 PM IST
सार

Shamli News : संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ कोर्ट परिसर में करीब साढ़े पांच माह पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Gangster Sanjeev Jeeva's property worth Rs 10 crore seized
बाबरी क्षेत्र के गांव आदमपुर में कुख्यात मृतक बदमाश संजीव कुमार जीवा अवैध संपत्ति को कुर्क करत

विस्तार

नायब तहसीलदार शामली व मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की जनपद शामली में स्थित करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को कुर्क कर जब्त कर लिया और उस पर अपना बोर्ड लगा दिया। जीवा की लखनऊ कोर्ट परिसर में करीब साढ़े पांच माह पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस ने शामली के नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी के साथ गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा निवासी प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर की जनपद शामली में स्थित अचल संपत्ति को जब्त किया है। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के मुताबिक गांव आदमपुर, मुजफ्फरनगर मार्ग, भौराकलां मार्ग, कुड़ाना मार्ग, बहावड़ी लिंक मार्ग, शामली में 227.60 वर्ग मीटर प्लाॅट और गांव बलवा में अपराध से अवैध धन अर्जित कर संजीव जीवा ने अपने, अपने पिता, पत्नी पायल महेश्वरी व पुत्रों तुषार आदि के नाम पर अवैध संपत्ति खरीदी। जिसे कुर्क करते हुए नोटिस बोर्ड स्थापित किया गया है। यह अचल संपत्ति लगभग दस करोड़ रुपये की है।

विज्ञापन

संजीव जीवा के पैतृक गांव बाबरी थाना क्षेत्र के आदमपुर में करीब 30 बीघा जमीन व निर्माणाधीन कोठी को कुर्क करते हुए चेतावनी बोर्ड लगाया गया। बाबरी थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस के कुर्क करने की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विदित हो कि संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की इसी साल सात जून को लखनऊ कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह लखनऊ की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। संजीव जीवा हिस्ट्रीशीटर के अलावा प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग आईएस-01 का लीडर रहा। इस गैंग में कुल 36 अपराधी रहे। संजीव माहेश्वरी 1995 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा और उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, लूट, हत्या का प्रयास, अपहरण, धोखाधड़ी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में 25 मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज बिजनौर आएंगे अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed