{"_id":"6847349ffe82e43b5b02b74f","slug":"gang-of-solving-the-problem-of-waterlogging-in-aldi-shamli-news-c-26-1-sal1001-143500-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आल्दी में जलभराव की समस्या के समाधान की गांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आल्दी में जलभराव की समस्या के समाधान की गांग
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के गांव आल्दी में पानी की निकासी नहीं होने और जल भराव की समस्या के समाधान के लिए सपा विधायक नाहिद हसन ग्रामीणों के साथ एसडीएम से मिले और समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
सोमवार को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन गांव आल्दी के प्रधान पति और अन्य ग्रामीणों के साथ उप जिलाधिकारी निधि भारद्वाज से मिले। विधायक ने बताया कि गांव में पानी की निकासी के लिए कोई नाला नहीं है। इस कारण गांव में जलभराव रहता है। गंदा पानी ग्रामीणों के मकानों में जा रहा है, जिस कारण कई ग्रामीण छतों पर रहकर खाना बनाने को मजबूर हैं। गांव का मेन रास्ता कैराना कांधला मार्ग पर निकलता है। उक्त मार्ग पर सड़क के दोनों साइड नाले की खोदाई कराना जरूरी है।
सड़क के दोनों तरफ लोक निर्माण विभाग की खाली जमीन पड़ी है लेकिन इस जमीन पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इस कारण यह लोग नाला खोदाई में रुकावट डाल रहे हैं। पिछले दो महीने से जलभराव के कारण गांव के रास्ते बंद पड़े हैं। उन्होंने एसडीएम से कहा कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज कर भूमि की पैमाइश कराई जाए तथा अवैध कब्जे हटवाकर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सड़क के दोनों और नाले की खोेदाई कराई जाए। एसडीएम ने समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।