फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gang calls people from SIM numbers taken on fake ID

Shamli News: फर्जी आईडी पर लिए गए सिम के नंबरों से लोगों को फोन करता है गिरोह

Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gang calls people from SIM numbers taken on fake ID
शामली। फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। गिरोह के कुछ सदस्य फर्जी आईडी पर लिए गए फोन नंबरों पर लोगों को अपने चंगुल में फंसाते थे।
विज्ञापन

गिरोह में बागपत के बड़ौत के भी कुछ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने जल्द गिरोह के भंडाफोड का दावा किया है।
अमर उजाला ने हाल ही में डेढ़ से लेकर 2 हजार रुपये में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने मामले की जांच सर्विलांस सेल के अलावा साइबर सेल को सौंपी हुई है। एसपी ने बताया कि गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में शामली के अलावा कांधला, कैराना, बागपत, मुजफ्फरनगर के कई स्थानों पर दबिश दी। जल्द ही गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जांच में पता चला है कि अन्य लोगों की आईडी पर कुछ सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने सिम निकलवाए हुए हैं इन्हीं सिमों से लोगों से बात की जाती थी। आईडी कैसे इन तक पहुंचती थी, इसकी जांच की जा रही है।

वहीं, आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि गिरोह में स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। जांच के बाद ही इसका पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed