{"_id":"64a081b5cf85b9fadf0e63b4","slug":"gadhipukhtas-youth-died-due-to-car-collision-in-baghra-shamli-news-c-26-1-smrt1056-5148-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गढ़ीपुख्ता के युवक की बघरा में कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गढ़ीपुख्ता के युवक की बघरा में कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
-बाइक सवार साथी युवक गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता के एक युवक की बघरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। कार ने सामने से बाइक में टक्कर मारी है जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल है। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग तितावी थाने पहुंच गए हैं।
गढ़ीपुख्ता कस्बे के मोहल्ला चौधरान निवासी सचिन का इकलौता पुत्र निशांत (19) शनिवार को बाइक लेकर घर से यह कहते हुए निकला था कि उसे शामली में कुछ काम है, जल्द लौट आएगा। बताते हैं कि निशांत के साथ उसका एक साथी भी था। देर शाम को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि निशांत का तितावी थाना क्षेत्र में शामली-मुजफ्फरनगर रोड पर बघरा में एक्सीडेंट हो गया। आनन-फानन में परिजन व अन्य लोग तितावी थाने पहुंचे तो जानकारी हुई कि बघरा में सामने से आ रही अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार निशांत की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल है। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि मोहल्ला चौधरान समेत पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक मृतक का शव कस्बे में नहीं पहुंच सका था।