{"_id":"65eff1b9e000535c60055b66","slug":"friend-stabbed-in-dispute-seriously-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-117824-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विवाद में दोस्त ने घोंपा चाकू, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विवाद में दोस्त ने घोंपा चाकू, गंभीर घायल
Tue, 12 Mar 2024 11:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में दो दोस्तों के बीच शराब पार्टी के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया गया है।
सिक्का गांव निवासी परदुमन और राजकमल दोनों दोस्त हैं। रविवार की देर रात करीब नौ बजे काम से लौटकर दोनों ने शराब पार्टी की थी। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में राजकमल ने परदुमन को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल परदुमन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डॉक्टर ने घायल परदुमन की हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया है।