फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fraudsters arrested for allegedly sending money to their accounts

Shamli News: खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले दबोचे

Fri, 17 Apr 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters arrested for allegedly sending money to their accounts
शामली कोतवाली में गिरफ्तार ठगी के आरोपी। स्रोत पुलिस
शामली। फर्जी एप से लोगों के खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने एक माह पहले दुकानदार से 30 हजार रुपये के नए नोटों की तीन गड्डी ठगने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 हजार रुपये, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। तीनों आरोपी इंटर तक पढ़े हैं।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर के शिव मूर्ति गांधी चौक निवासी दुकानदार संजय कुमार से बाइक सवार तीन युवकों ने उससे 30 हजार रुपये के नए नोटों की तीन गड्डी ली और आनलाइन फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर मौके से भाग गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी नकुल, टिंकू व रजत निवासी गांव विलासपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मोबाइल में फोनपे जैसा फर्जी एप डाउनलोड कर रखा है, जिसके माध्यम से 31,000 रुपये का फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर दुकानदार को विश्वास में लिया था। जबकि वास्तव में उसके खाते में कोई धनराशि ट्रांजेक्शन नहीं की गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि 30 हजार रुपये को तीनों ने आपस में बांट लिया था। आरोपियों ने बताया कि फर्जी एप के माध्यम से जब किसी का क्यूआर कोड स्कैन किया जाता है तो स्कैनिंग तो हो जाती है, लेकिन वास्तविक भुगतान नहीं होता, जबकि सामने वाले को ट्रांजेक्शन सफल होना दिख जाता है, जिससे वह भ्रमित हो जाता है कि उसके खाते में पैसे आ गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले वे जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर में भी इसी तरह ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed