फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fraud and blow 51 thousand rupees from bank account

Shamli News: धोखाधड़ी कर बैंक खाते से उड़ाए 51 हजार रुपये

Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud and blow 51 thousand rupees from bank account
थानाभवन। तरसेम सिंह निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से 25 हजार रुपये मेरे खाते में डालने की बात कही। उसने कहा कि मुझे किसी कार्य में जरूरत है। विपुल सिंह, बलवंत सिंह के खाते में 5 हजार रुपये डाल दो। मुझे आवाज किसी परिचित की लग रही थी, उसने मुझे मेरा व मेरे बच्चों का नाम भी बताया। मुझे विश्वास हो गया, उस व्यक्ति ने भी कहा कि मेरे पिता मर गए हैं, मुझे आवश्यकता आन पड़ी है। इसने मेरे से कहा कि 5 हजार रुपये जमा कर दो बाकी मैं आकर ले लूंगा। दो बार ऐसा ही हुआ फिर उसने 25 हजार रुपये डलवाए, सारे रुपये वापस करने को भी कहा। इसके बाद ब्रजलाल के खाते से लगभग 16000 रुपए फिर विपुल सिंह, बलवंत सिंह के खाते से 11089 रुपये कुल मिलाकर 51744 मेरे बैंक खाता संख्या यूनियन बैंक थाना भवन से निकलवा दिए। उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर चालू है, परंतु फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। तरसेम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed