फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four zones for peace and security, Shamli divided into eight sectors

शांति-सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार जोन, आठ सेक्टर में बांटा जिला

Wed, 29 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four zones for peace and security, Shamli divided into eight sectors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना के बाद जिले में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया है। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को चार जोन और आठ सेटर में बांटा गया है। शहर और कस्बों में थाना स्तर पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। कस्बा कैराना में एएसपी ओपी सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया।
राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने पर कन्हैया लाल की हत्या करने के प्रकरण को लेकर जिले में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि जिले में शांति एवं सुरक्षा को लेकर सीओ स्तर पर चार जोन व थाना स्तर पर आठ सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व पीएसी की तैनाती गई है।
विज्ञापन

एएसपी के नेतृत्व में बुधवार को कस्बा कैराना में पुलिस ने मार्च निकाला जबकि शामली में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। जिले के अन्य कस्बों में भी सीओ और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल को साथ लेकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान खुराफात करने की कोशिश करने वालों को कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया। वहीं, लोगों को शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एएसपी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी के बहकावे में न आएं। सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न डालें। न ही किसी अन्य को फॉरवर्ड करें। इससे पूर्व मंगलवार देर रात को एसएसपी अभिषेक ने कस्बा कैराना में संवेदनशील इलाकों, बाजारों और मुख्य चौराहों पर पैदल गश्त कर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अलर्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed