फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four youths misbehaved with the operator of Bhairav temple, created ruckus

Shamli News: भैरव मंदिर के संचालक के साथ चार युवकों ने की अभद्रता, हंगामा

Wed, 07 Feb 2024 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four youths misbehaved with the operator of Bhairav temple, created ruckus
शामली। शहर के भैरव मंदिर संचालक पीर योगी शेरनाथ महाराज के साथ सोमवार रात चार युवकों ने अभद्रता की थी। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चला था। वहीं पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मंदिर में पहुंचकर मामले में सुलह करा दी। अब दुकानों को नहीं हटवाया जाएगा, उनसे मंदिर समिति किराया लेती रहेगी।
विज्ञापन


दरअसल, तीन दिन पूर्व शहर के टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर की दुकानों का किराया बढ़ाने और रसीद न देने के विरोध में दुकानदारों ने धरना दिया था। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति के संचालक की गाड़ी घेर लिया और जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश की थी। इस मामले में पांच नामजद और 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रबंध समिति के संचालक पीर योगी शेरनाथ महाराज ने बताया कि सोमवार रात में कार में सवार होकर 4 युवक पहुंचे और उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि सभी नशे में थे। सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक वीडियो भी पुलिस को सौंपी गई है, जिसमें आरोपी दिखाई दे रहे हैं। उधर, दुकानों के विवाद को लेकर भाकियू नेता नरेश टिकैत मंदिर में पहुंचे और विवाद में सुलह का प्रयास किया। नरेश टिकैत ने बताया कि दुकानदारों और मंदिर समिति में सुलह हो गई है। इस मौके पर भाकियू नरेश टिकैत, उपजिलाधिकारी, सीओ, गणमान्य लोगों और मंदिर संचालक समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






-इन बिंदुओं पर बनी बात

-सभी किराएदार अपनी-अपनी दुकानों का 11 माह का एग्रीमेंट करेंगे।

-मंदिर समिति एवं किरायेदारों द्वारा जो वाद न्यायालय में दायर किए गए हैं, वापस लेंगे।

- किसी भी दुकान में किराएदार अपना निवास नहीं बनाएंगा।

-कोई भी किरायेदार मंदिर समिति की अनुमति के बिना दुकानों को किराए पर नहीं देगा।

- किरायेदार की मृत्यु उपरांत उसके उत्तराधिकारी यदि चाहें तो दुकान किराए पर ले सकते हैं।

-यदि कोई किराएदार दुकानों को चलाने में असमर्थ है तो वह दुकान मंदिर समिति को दी जाएगी।

-किसी भी दुकानदार को बिना किसी कारण नहीं निकाला जाएगा।

-मंदिर समिति कमेटी का तात्पर्य सिर्फ गुरु जी से है।

-प्रत्येक माह किराए की रशीद दी जाएगी।




इन्होंने कहा....

भैरव मंदिर के संचालक पीर योगी शेरनाथ महाराज के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची थी। अभद्रता करने वाले चारों को हिरासत में लिया था, जिनका चालान कर दिया गया है। हालांकि कोई तहरीर नहीं दी गई। इसके अलावा दुकानदारों और मंदिर समिति के बीच चल रहा विवाद निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सचिन शर्मा, थाना प्रभारी आदर्श मंडी




-छावनी में तब्दील रहा मंदिर

भैरव मंदिर में संचालक के साथ अभद्रता की सूचना पाते ही कोतवाली के अलावा आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। दिनभर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। सुलहनामे के बाद ही पुलिस को मंदिर से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed