{"_id":"60c1040d8ebc3e493361d807","slug":"four-thousand-first-year-students-will-be-promoted-in-graduation-shamli-news-mrt542014949","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में प्रथम वर्ष के चार हजार छात्र होंगे प्रोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में प्रथम वर्ष के चार हजार छात्र होंगे प्रोन्नत
विज्ञापन
शामली। सभी बोर्ड की इंटर की परीक्षा निरस्त करने के निर्णय के बाद अब सरकार ने स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। जिले में स्नातक प्रथम वर्ष के लगभग चार हजार छात्रों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। कालेजों के प्राचार्यों ने शासन के इस निर्णय को सही बताया है।
सरकार ने पिछले सप्ताह सभी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को निरस्त कर प्रोन्नत करने का निर्णय लिया था। अब सरकार ने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने की घोषणा की है। जिले की बात करें तो सरकार के इस फैसले से दो राजकीय, दो सहायता प्राप्त और लगभग 20 स्ववित्त पोषित कालेजों में पढ़ने वाले करीब चार हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इन छात्रों को स्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।
इसी तरह स्नातकोत्तर में प्रथम वर्ष के छात्रों को भी अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। इस बारे में कालेजों के प्राचार्यों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार का निर्णय सही है। बाकी विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत करने और द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएगी।
विज्ञापन
आरके पीजी कालेज के मुख्य लिपिक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष में लगभग 307, बीएससी कृषि में 163, बीएससी कॉमर्स में 95 छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत होने का लाभ मिलेगा। इसी तरह एमएससी कृषि में लगभग 60, एमएससी बॉटनी, फिजिक्स व केमेस्ट्री में लगभग 45 छात्र प्रोन्नत होंगे।
उधर, वीवी पीजी कालेज शामली के मुख्य लिपिक कपिल गर्ग ने बताया कि बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष में करीब 400 छात्र-छात्राओं के दाखिले हुए थे। इन सभी को प्रोन्नत होने का लाभ मिलेगा। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना और राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में भी लगभग यही स्थिति रहेगी। इसके अलावा स्ववित्त पोषित लगभग 20 कालेजों में करीब दो हजार छात्र प्रोन्नत होंगे।
स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने का सरकार के फैसले से सहमत हैं। बाकी विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार छात्रों को प्रोन्नत और परीक्षा कराई जाएगी। - डॉ. अरविंद कुमार, प्राचार्य आरके पीजी कालेज शामली।
-----
सरकार ने स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत करने के फैसले की जानकारी मिली है। विश्वविद्यालय से जो गाइड लाइन मिलेगी, उसके अनुसार छात्रों को प्रोन्नत करने और परीक्षा कराने की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मंजू मगन, प्राचार्या वीवी डिग्री कालेज शामली।