{"_id":"5e4051eb8ebc3ee5e86a4e7c","slug":"four-thousand-farmers-do-not-have-kisan-credit-card-shamli-news-mrt468126965","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं
विज्ञापन
शामली। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल चार हजार किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा नही है। इन किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर जिले के बैंकों में विशेष अभियान शुरू होगया है।
जिले में किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों की संख्या एक लाख 18 हजार है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल एक लाख 22 हजार किसानों का आंकड़ा भारत सरकार को भेजा गया है। जिले के किसान क्रेडिट कार्ड वाले किसानों का आंकड़ा बैंकों द्वारा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल किसानों का आंकड़ा कृषि विभाग द्वारा डीएम के माध्यम से भारत सरकार को भेजा गया है।
भारत सरकार के निर्देश पर केसीसी से छूटे जिले के चार हजार किसानों आठ से लेकर 23 फरवरी तक जिले के सभी बैंकों में विशेष अभियान शुरू हो गया है। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से संतृप्त किया जाएगा। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि बैंकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। पीएम किसान योजना लाभार्थी तथा केसीसी प्राप्तकर्ता की संख्या में अंतर को देखते हुए 15 दिनों तक किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्तिकरण कार्यक्रम में वंचित किसानों को क्रेडिट कार्ड सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिन किसानों ने केसीसी सुविधा ली हुई है, उन किसानों को पशुपालन- मत्स्य पालन विभाग की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि समस्त बैंकों के शाखा एवं क्षेत्रीय प्रबंधक इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैंक शाखा कृषि विभाग ग्राम प्रधान एवं बैंक मित्र ग्राम स्तर पर कृषकों को जागरूक करेंगे।
--------
15 दिवसीय विशेष अभियान में क्या करें किसान
1-सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान लाभार्थी, संबंधित बैंक शाखा में जहां उनका पीएम किसान खाता है, केसीसी बनाने, पहले से केसीसी है, उसमें ऋण सीमा बढ़ोतरी का कार्य लिए भी संपर्क कर सकते हैं।
2- निष्क्रिय केसीसी धारक लोग भी केसीसी की सक्रियता, नए ऋण सीमा की मंजूरी हेतु बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं।
3- किसान जिनके पास केसीसी हैं, लेकिन वह पशुपालन एवं मत्स्य पालन के लिए स्वीकार्य बढ़ी हुई सीमा को शामिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं।
4- योजना के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन को सरल बनाने के लिए केसीसी ऋण आवेदन फॉर्म का भी सरलीकरण होगा।
5- साधारण फार्म है, जिसके साथ खसरा खतौनी संग्लन कर संबंधित शाखा में जमा कराया जाएगा।