{"_id":"61019f7e8ebc3e586f19aa3a","slug":"four-days-later-two-new-cases-of-corona-were-found-shamli-news-mrt5494717122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद कोरोना के दो नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद कोरोना के दो नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद कोरोना के दो नए केस मिले
शामली। जिले में चार दिन बाद कोरोना के दो नए केस मिले हैं। कोरोना के दो मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या चार हो गई है।
कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीएचसी व तीतरवाड़ा में 103 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 102 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।
112 लोगों को लगे टीके
कैराना। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार को कैराना सीएचसी पर 18 प्लस के 74 लोगों को, प्राइमरी शास्त्री स्कूल कैराना पर 45 प्लस के 38 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए हैं।