फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four days block given for shifting of high tension line of railways

Shamli News: रेलवे की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के लिए चार दिन का ब्लाॅक मिला

Tue, 07 Nov 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four days block given for shifting of high tension line of railways
शामली। दीपावली के बाद बलवा उपरिगामी एवं बाईपास के ऊपर से गुजर रही रेलवे की बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के लिए दिल्ली मंडल रेलवे से चार दिन ब्लाॅक मिला है। आगामी 15 से लेकर 18 नवंबर तक चलने वाले रेलवे के ब्लाक के दौरान शिफ्टिंग का कार्य पूरा होगा। बाद में बलवा उपरिगामी रेलवे पुल की बिजली की 400 केवी की लाइन को शिफ्ट करने के लिए अलग से ब्लाक लिया जाएगा। इस ब्लाॅक का कार्य पूरा होने से बलवा एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बलवा उपरिगामी रेलवे पुल की बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए एनएचएआई बागपत इकाई की ओर से दिल्ली मंडल रेलवे मंडल की ओर से 15, 16, 17 और 18 नवंबर के ब्लाॅक को स्वीकृति मिल गई है। शामली बाईपास की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि चार दिवसीय ब्लाॅक में रेलवे की बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य चलेगा। रेलवे ब्लाक के बाद पावर काॅरपाेरेशन विभाग की बिजली के खंभों पर तार लाइन खींचने के लिए शटडाऊन लिया जाएगा। शटडाऊन के दौरान 400 केवी की लाइन के खंभों पर लाइन खींचने का कार्य किया जाएगा। पावर काॅरपोरेशन के शटडाऊन के बाद बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। दिसंबर माह में बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड बनकर तैयार हो पाएगी। नए साल में बलवा उपरिगामी पुल और बाईपास चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed