फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four Corona positives found five days later

पांच दिन बाद चार कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four Corona positives found five days later
- कोरोना के चार मरीज ठीक हुए, सक्रिय केस की संख्या सात हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कैराना। जिले में पांच दिन बाद कोरोना पॉजिटिव के चार नए मरीज मिले हैं। कोरोना के चार मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस की संख्या सात हो गई है।
जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव का नया केस बृहस्पतिवार देर रात मिला था। शुक्रवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कैराना में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीएचसी व कचहरी परिसर में 180 लोगों के सैंपल लिए। नोडल सैंपलिंग अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि दोनों स्थानों पर 109 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। कचहरी परिसर में जांच में 51 वर्षीय और 59 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली। सीएचसी पर एंटीजन किट से जांच में इस्लामनगर बस्ती निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। 71 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा लिए सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। चार व्यक्ति ठीक हुए हैं। पिछले पांच दिन से जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला था।
विज्ञापन

--
दो दिन बंद रहेंगे कैराना के न्यायालय
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को कैराना कचहरी में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कैराना न्यायालय परिसर में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इस दौरान 31 जनवरी की शाम पांच बजे तक सभी न्यायालय बंद रहेंगे। एक फरवरी को सुबह से सभी न्यायालय खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed