{"_id":"61d5e26bb953d65cc356b35c","slug":"foundation-stone-laid-for-new-building-of-cooperative-society-shamli-news-mrt572263036","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति के नए भवन का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति के नए भवन का किया शिलान्यास
विज्ञापन
थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव के बाईपास रोड पर सहकारी समिति के नए भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया।
बुधवार को हसनपुर लुहारी गांव के बाईपास रोड स्थित भूमि पर सहकारी समिति के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। एडीओ सुभाष चंद्र, सहकारी समिति के सचिव ठाकुर जितेंद्र कुमार व चेयरमैन नरेश सैनी ने भूमि पूजन किया। एडीओ ने कहा कि सहकारी समिति का वर्तमान भवन गांव के अंदर है। जहां से किसानों को खाद ले जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जो गाड़ियां खाद लेकर समिति पर पहुंचती हैं, उन्हें भी यातायात को लेकर तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाईपास रोड पर समिति का निर्माण होने से किसानों को राहत मिलेगी।
समिति के सचिव ठाकुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि समिति का निर्माण कार्य 20 लाख रुपये में पूरा होगा। मौके पर ठेकेदार प्रताप सिंह, किरण पाल सिंह, जीत सिंह, बृजपाल सिंह, सोमवती, वैशाली, इंद्र कुमार, अनिल वर्मा, ममता ठाकुर, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।