फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   forced to read with the help of old books

पुरानी किताबों के सहारे पढ़ने को मजबूर

Wed, 21 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
forced to read with the help of old books
पुरानी किताबों के सहारे पढ़ने को मजबूर
विज्ञापन

ऊन। शिक्षा सत्र शुरू हुए 5 माह गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं। बच्चों को फटी-पुरानी किताबों से ही शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। कई कक्षाओं की तो एक भी किताब नहीं आई है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

प्राथमिक शिक्षा का सत्र 5 माह पहले शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक परिषदीय स्कूलों में बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं, ब्लॉक में कुल 181 स्कूलों में 22,635 छात्र अध्ययनरत है, जिनमें जूनियर कक्षाओं में कक्षा सात की कोई किताब अभी तक नहीं मिली है। कक्षा छह में तीन विषयों की किताब आई है। कक्षा 8 की सभी किताबें आ चुकी हैं, इसके अलावा कक्षा एक की किताबें नहीं आई हैं। बाकी कक्षाओं की भी अभी तक आधी अधूरी किताबें आई हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। अंग्रेजी माध्यम के ब्लॉक में 19 विद्यालय हैं, जिनकी कोई किताब अभी तक नहीं आई है। ऐसे में पढ़ाई कैसे चल रही है, यह भी अपने आप में सवाल है। किताबें न मिलने से बच्चों को पुरानी फटी किताब से ही काम चलाना पड़ रहा है। कुछ बच्चों पर किताबें ही नहीं है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने बताया कि अभी तक करीब 60 प्रतिशत किताबें मिली हैं जिन का वितरण किया गया है। कक्षा 1 व 7 अंग्रेजी माध्यम की कोई किताब अभी तक नहीं आई है। किताबें मिलते ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed