{"_id":"60144f3f8ebc3e32d20ede0b","slug":"follow-traffic-rules-to-keep-life-safe-shamli-news-mrt522817853","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन सुरक्षित रखने के लिए करें यातायात नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन सुरक्षित रखने के लिए करें यातायात नियमों का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना आवश्यक है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने एआरटीओ मुंशीलाल को निर्देश दिए कि हेलमेट का प्रयोग न करने वाले, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वालों और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एनएचआई के अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर अनाधिकृत कट को बंद करते हुए रिफ्लेक्टर लगाए जाए, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो सके।
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष में हेलमेट चालान में तीन लाख, सीट बेल्ट न लगाने पर छह लाख 94 हजार, ओवरलोडिंग में एक करोड़ 19 लाख 80 हजार रुपये की वसूली की कार्रवाई की गई है। डीएम ने कहा कि जिन विभागों को सड़क सुरक्षा माह को लेकर जो निर्देश दिए गए हैं उसका पालन सुनिश्चित हो। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से कहा कि स्कूलों में लगे परिवहन यान जिनकी फिटनेस खत्म हो गई है उनकी फिटनेस जांच जरूर करा लें। मौके पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, डीआईओएस सरदार सिंह, जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह, स्कूलों के प्रधानाध्यापक आदि मौजूद रहे।