फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flood in Shamli, Yamuna embankment breached and seven cattle killed due to drowning in water

शामली में बाढ़ का कहर: यमुना तटबंध टूटा, जलमग्न हुईं फसलें, पानी में डूबने से सात गोवंश की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 11 Jul 2023 04:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jul 2023 04:27 PM IST
सार

Shamli News : शामली में बाढ़ से यमुना तटबंध टूट गया। वहीं, बाढ़ के पानी से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं हैं। इसके अलावा सात गोवंशों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन
Flood in Shamli, Yamuna embankment breached and seven cattle killed due to drowning in water
शामली में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते सहपत गांव के पास यमुना तटबंध टूट गया। तटबंध टूटने से बाढ़ का पानी गांव के नजदीक फसलों में भर गया। हरियाणा के सनौली गौशाला में भी बाढ़ के पानी में 6-7 गाय की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके अलावा भी कई गोवंश अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। पुलिस ने यमुना किनारे लगाई गई दुकानों को हटवा दिया।

बताया गया कि मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार करते हुए 232 मीटर पर बह रहा है। यमुना में आई बाढ़ के कारण सहपत गांव के पास तटबंध का करीब 40 मीटर हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया, जिस कारण यमुना का पानी सहपत गांव के नजदीक फसलों में भर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम निकिता शर्मा, तहसीलदार गौरव सागवान और ड्रेनेज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे व जेसीबी पोकलेन मंगा कर तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। 

विज्ञापन

बाद में डीएम रविंद्र सिंह और एडीएम संतोष कुमार यादव ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उधर, बाढ़ का पानी हरियाणा के सनौली स्थित गौशाला में चला गया। बाढ़ के पानी के कारण गौशाला की सैकड़ों गाय पानी में डूब गई। ग्रामीण गोवंश को बचाने के लिए अथक प्रयास में लगे हुए हैं। 

सूचना है कि 6-7 गोवंश की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह नौ बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना में तीन लाख 20 हजार से अधिक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिस कारण मंगलवार शाम तक यमुना अपना और अधिक रौद्र रूप दिखाएगी। 

यह भी पढ़ें: गजब का इश्क है: युवती ने पहले किया धर्म परिवर्तन, फिर मंदिर में रचाई शादी, अब हरिद्वार से कांवड़ ला रहे दोनों

वहीं, आने वाली संभावित बाढ़ को देखते हुए पुलिस ने यमुना किनारे कांवड़ मेले के लिए लगाई गई दुकानों को हटवा दिया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: केसरिया रंग से रंगा हाईवे, दिखने लगीं विशाल झांकी, दिल्ली के शिवभक्तों में कलश कांवड़ का क्रेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed