{"_id":"64b3d7e745975edbf7056578","slug":"flood-in-shamli-flood-like-situation-opposition-leaders-gather-on-yamuna-banks-villagers-narrate-their-woes-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood in Shamli: बाढ़ जैसे हालात, विपक्षी नेताओं का यमुना तट पर जमावड़ा, ग्रामीणों ने रो-रोकर सुनाई व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood in Shamli: बाढ़ जैसे हालात, विपक्षी नेताओं का यमुना तट पर जमावड़ा, ग्रामीणों ने रो-रोकर सुनाई व्यथा
Sun, 16 Jul 2023 05:14 PM IST
Dimple Sirohi
महबूब अली, अमर उजाला, शामली
महबूब अली, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Jul 2023 05:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। विपक्ष के नेताओं का आज यमुना तट पर जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान ड्रेनेज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों से रालोद नेताओं ने वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने रो रोकर अपनी विपदा सुनाई।
विज्ञापन
flood in Shamli
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शामली के लक्ष्मीपुरा में तटबंध के लिए लगी ठोकर यमुना नदी के प्रवाह में बहने के बाद रालोद के आधा दर्जन नेता एवं पदाधिकारी जायजा लेने के लिए लक्ष्मीपुरा के तटबंध पहुंचे एवं विपक्ष के नेताओं ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों से वार्ता की। नेताओं ने बाढ़ के मुद्दे को विधानसभा में उठाकर सरकार से जवाबदेही कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
चौसाना के गांव लक्ष्मीपुरा में पिछले पांच दिन से ठोकर के कटाव की खबरें लगातार अखबारों में प्रकाशित हो रही हैं एवं ग्रामीणों की समस्याओं को भी गंभीरता से उठाया जा रहा है। जिसको लेकर विपक्षी रालोद के नेता शामली से विधायक प्रश्न चौधरी ,थाना भवन से विधायक अशरफ अली खान, रालोद नेता वारिस , पूर्व विधायक नवाजिश सहित अन्य पदाधिकारी यमुना किनारे पहुंचे एवं अधिकारियों से वार्ता कर राहत कार्य में आ रही समस्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सरकार प्रशासन एवं प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा है और रो-रो कर विपक्ष के नेताओं को आपबीती सुनाई। एक विधवा महिला ने रालोद नेताओं से तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है ।इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन