{"_id":"586e96ba4f1c1b0765159481","slug":"flag-march-nikala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवानों ने भौगोलिक स्थिति का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवानों ने भौगोलिक स्थिति का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन में फ्लैग मार्च निकालते अर्द्धसैनिक बल के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन/जलालाबाद। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आईटीबीपी के जवानों के साथ थानाभवन और जलालाबाद में फ्लैग मार्च कर नागरिकों से सहयोग की अपील की।
जलालाबाद में बृहस्पतिवार शाम सीओ थानाभवन, सुधीर कुमार त्यागी एसओ थानाभवन अनुराधा सिंघल, आईटीबीपी के कमांडेंट गिरीश चंद के साथ पूरी बटालियन का फ्लैग मार्च निकला। कस्बे के नए बस स्टैंड, बंबा चौक, प्रताप नगर, भाईजान चौक, नीलगरान चौक, मोती बाजार, कुरैशी चौक आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने सभी लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
इस दौरान चेतावनी दी गई की यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जायेगा। इतना ही नहीं, कोई भी राजनीतिक दल या कोई व्यक्ति नागरिकों पर किसी तरह का दबाव बनाता है तो उसकी जानकारी निडर होकर पुलिस प्रशासन को दें जिससे उस पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
उधर, फोर्स ने थानाभवन सहित क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर, सोंता रसूलपुर, हिंड, उसमानपुर, भैसानी ईस्लामपुर, हसनपुर लूहारी, उमरपुर, जलालाबाद, सोंजनी, मुंडेट खादर, जाफरपुर आदि में फ्लैग मार्च किया।