{"_id":"61e8699207e6cf1f4324ac56","slug":"five-sectors-created-in-the-city-for-uptet-shamli-news-mrt5740109120","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी के लिए शहर में बनाए पांच सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी के लिए शहर में बनाए पांच सेक्टर
विज्ञापन

शामली। जिले में 23 जनवरी को होने वाली उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 26 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।
उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को पेपर लीक होने के कारण सरकार ने रद्द कर दी थी। अब यह परीक्षा 23 जनवरी को होगी। शामली में जिला मुख्यालय पर बनाए गए 23 केंद्रों पर पंजीकृत 11,441 अभ्यर्थी दो पाली में परीक्षा देंगे हैं। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की 13 केंद्रों पर और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की 10 केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से निगरानी की जाएगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अभ्यर्थियों को मास्क, सैनिटाइजर आदि की किट उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी केंद्रों को पांच सेक्टर में बांटकर प्रशासन ने पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इस तरह से कुल 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग से और एक पर्यवेक्षक प्रशासन की तरफ से नियुक्त किया गया है। इस तरह से 26 पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग से और इतने ही पर्यवेक्षक प्रशासन के रहेंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों की सोशल डिस्टेंस के साथ सीट लगाई गई है।
विज्ञापन
तैयारियों पर कलक्ट्रेट में बैठक आज
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जिले में 23 जनवरी को होने वाली उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे।