फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five people were discharged from Kovid Hospital

कोरोना के पांच लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Thu, 25 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five people were discharged from Kovid Hospital
शामली। जनपद में कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव पांच लोग ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक कोरोना पॉजिटिव को सहारनपुर रेफर किया गया है। ठीक हुए व्यक्तियों को फिलहाल होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद में 125 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेेगेटिव प्राप्त हुई है। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमओ के मुताबिक इन रिपोर्ट में कोविड अस्पताल में भर्ती पांच कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त हुई है। इन पांचों लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले इन पांच लोगों को फिलहाल होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को सहारनपुर मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है। यह शामली में पूर्व में मिले एक कोरोना पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट का है। उसे बुखार होने के कारण प्रोटोकॉल के तहत रेफर किया गया है। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद में 175 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed