फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five members of interstate gang involved in vehicle theft arrested

Shamli News: वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Five members of interstate gang involved in vehicle theft arrested
शामली पुलिस पकडे लूट के आरोपी
शामली। शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्याें को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के चार सदस्य अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि शामली क्षेत्र से वाहनों को चोरी करने, बेचने और काटने वालों का संगठित गिरोह चल रहा था। चोरी के वाहनों को दिल्ली में खपाया जा रहा था। । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो कार और मोबाइल बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी श्यामवीर सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार रात को पुलिस ने शामली क्षेत्र से वाहनों को चोरी कर दिल्ली में खपाने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सचिन व सुमित निवासी गांव मवी कलां जिला बागपत, दर्शनमान निवासी गांव खेड़ा खुर्द थाना नरेला दिल्ली, प्रवीण सबरवाल उर्फ पौना निवासी रोशन व मनीष पुराना ककरौला रोड थाना नजफगढ़ दिल्ली है। इस गिरोह के फरार सदस्यों के नाम अमित उर्फ आर्यन निवासी गांव बावली थाना बड़ौत जिला बागपत, दीपक निवासी न्यू रोशन गार्डन थाना नजफगढ़ दिल्ली, प्रदीप उर्फ लांडी निवासी श्याम विहार थाना नजफगढ़ दिल्ली और सरदार मंदीप निवासी मायापुरी दिल्ली है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो कार और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बरामद हुई कारों में एक 24 जुलाई को शुभम शर्मा निवासी गांव नंगली थाना दौराला जिला मेरठ, दूसरी कार 11 सितंबर को गांव सिंभालका के निकट श्रीराम काॅलोनी से सुनील तोमर की चोरी हुई थी। इसके अलावा एक अन्य कार चार सितंबर को काकानगर से भरत यादव निवासी हिसार हरियाणा की चोरी हुई थी। इस कार को आरोपियों ने दिल्ली में काटा जाना बताया है। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आर्यन और सन्नी करते थे वाहन चोरी

सीओ ने बताया पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमित उर्फ आर्यन व सन्नी शामली क्षेत्र से वाहन चोरी करने थे। आर्यन की शामली मे रिश्तेदारी होने के कारण उसे शामली व क्षेत्र की पूरी जानकारी है। सन्नी को 11 सितंबर को आदर्श मंडी थाना पुलिस चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। ये दोनों वाहन चोरी करने के बाद व्हाटसएप कॉल से संपर्क कर दीपक व प्रदीप को बेच देते थे। फिर ये दोनों चोरी के वाहनों को मुनाफा लेकर मायापुरी निवासी सरदार मंदीप को बेच देते थे। मंदीप उस वाहन को काट देता था। सीओ ने बताया आर्यन व सन्नी 24 जुलाई को चोरी की गई कार को दिल्ली लेकर जा रहे थे, लेकिन जिला बागपत की रमाला पुलिस चौकी पर चेकिंग की वजह से वे कार को छोड़कर भाग गए थे। चार सितंबर को चोरी कार को सन्नी व आर्यन ने दीपक व प्रदीप को बेच दी थी। उन दोनों ने मंदीप को बेचकर कार कटवा दी। इसके बाद 11 सितंबर को चोरी की गई कार को जब वे बेचने जा रहे थे तो रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed