फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five Kanwariyas drowned in Yamuna river, divers saved them

Shamli News: यमुना नदी में पांच कांवड़िये डूबे, गोताखोरों ने बचाया

Sat, 27 Jul 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 27 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Five Kanwariyas drowned in Yamuna river, divers saved them
कैराना (शामली)। शाम के समय यमुना नदी में स्नान करते समय हरियाणा के हिसार निवासी पांच कांवड़िये यमुना नदी में पानी में डूब गए। साथियों द्वारा शोर मचाने पर यमुना तट पर तैनात पीएसी के जवानों और गोताखोरों ने समय रहते सभी कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसे चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम हरियाणा के जनपद हिसार के गांव बरवाला निवासी सुमित और उसका साथी आशीष अन्य तीन कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ लेकर हरियाणा जा रहे थे। हरियाणा बॉर्डर पर पांचों कांवड़िये यूपी साइड में यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान कावड़िये यमुना नदी में लगाई बैरिकेडिंग पार करके यमुना में आगे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अन्य कांवड़ियों द्वारा शोर मचाने पर यमुना तट पर तैनात पीएससी के जवानों और प्राइवेट गोताखोरों ने यमुना में छंलाग लगा दी। गोताखोरों ने समय रहते सभी कांवड़ियों को यमुना नदी से से कुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद कावड़ियें गोताखोरों को धन्यवाद देते हुए हरियाणा की ओर चले गए। पुलिस ने बताया कि पांच कांवड़िये यमुना के गहरे पानी में चले गए थे जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed