फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five crore funds released for Collectorate's residences

Shamli News: कलक्ट्रेट के आवासों के लिए पांच करोड़ की धनराशि हुई जारी

Thu, 30 Mar 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five crore funds released for Collectorate's residences
- अप्रैल माह में निर्माण कार्य शुरु कर देगी निर्माण एजेंसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। कलक्ट्रेट की आवासीय काॅलोनी के निर्माण के 17.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष पांच करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। निर्माण एजेंसी अप्रैल माह में निर्माण कार्य शुरु कर देगी। करीब चार साल से धन के अभाव में कलक्ट्रेट की आवासीय कॉलोनी का निर्माण अधर में लटका था।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे बधेव गांव के जंगल में 30 मार्च 2015 को कलक्ट्रेट आवासीय काॅलोनी के लिए बजट की स्वीकृति करीब 5.38 करोड़ रुपये की हुई थी। बाद में 11.59 करोड़ का रिवाइज एस्टीमेट शासन को भेजा गया था। इसके बाद फिर शासन को 17.73 करोड़ का री-एस्टीमेट भेजा गया था। डीएम आवास कॉलोनी का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य नवंबर 2017 तक का रखा गया था। जिसमें डीएम आवास, चहारदीवारी, सीसी रोड और कुल पांच ब्लाॅक में से तीन ब्लाॅक का निर्माण पूरा हो पाया था।
विज्ञापन

दो ब्लाॅक में प्लास्टर, पुताई, खिड़की और दरवाजों का कार्य अधूरा रह गया था। छह साल से शासन से कलक्ट्रेट आवासीय कॉलोनी की धनराशि अवमुक्त नहीं हुई। प्रशासन की ओर से शासन को धनराशि अवमुक्त करने को लगातार पत्र भेजे जा रहे थे। लंबी प्रतीक्षा के बाद अब शासन ने 8 मार्च को कलक्ट्रेट के आवासीय भवनों के लिए 17.73 करोड़ की स्वीकृति दे दी। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके राजा ने बताया कि शासन की ओर से पांच करोड़ की धनराशि प्राप्त हो गई है। अप्रैल माह में निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed